25. बाइनरी नंबर रूपान्तरण
बाइनरी नंबर रूपान्तरण
हम जानते है की कंप्यूटर की मूल इकाई बस दो होती है ० और १. विश्व स्तरीय गणना के लिये १००० को मानक माना जाता है. मतलब १००० ग्राम = १ किलोग्राम, १००० मीटर = १ किलोमीटर आदि.
कंप्यूटर गणना के लिये अगर दो के गुणक मे १००० के मानक मे देखा जाये अर्थात,
2 X 2 =4
1 X 2 =2
4 X 2 =8
8 X 2 =16
16 X 2 =32
32 X 2 =64
64 X 2 =128
128 X 2 =256
256 X 2 =512
512 X 2 =1024
1024 X 2 =2048
१००० के सबसे नजदीक १०२४ ही आता है. ठीक उससे एक पहले ५१२ आता है जो १००० से बहुत कम है और ठीक एक बाद २०४८ आता है जो १००० से बहुत ज्यादा होती है. इस कारण कंप्यूटर मे १०२४ को ही मानक मान लिया गया हैं.
अब हम डिजिटल नंबर को बाइनरी नंबर मे बदलने की सबसे आसान तरीका देखेंगे.
सबसे पहले हम एक चार्ट इस तरह से बनाएँगे –
……… | 128 | 64 | 32 | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
अब जिस डिजिटल नंबर को बाइनरी नंबर मे बदलना है उसको लेंगे. उदाहरण के लिये जैसे, 10 को बाइनरी नंबर मे बदलना है तो हम चार्ट मे देखेंगे की किन-किन नंबरों को जोड़ने से 10 होता हैं. तो 8+2=10 होगा. तो हम चार्ट मे 8 के नीचे वाले खाने मे 1, और 2 के नीचे वाले खाने मे 1 लिखेंगे और बचे हुए खाने मे ० लिख देंगे.
……… | 128 | 64 | 32 | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
1 | 0 | 1 | 0 |
=1010
अर्ताथ 10 का बाइनरी नंबर 1010 हुआ.
दूसरा उदाहरण –
13 को बाइनरी नंबर मे बदलना है तो हम चार्ट मे देखेंगे की किन-किन नंबरों को जोड़ने से 13 होता हैं. तो 8+4+1=13 होगा. तो हम चार्ट मे 8 के नीचे वाले खाने मे 1, और 4 के नीचे वाले खाने मे 1 और 1 के नीचे वाले खाने मे 1 लिखेंगे और बचे हुए खाने मे ० लिख देंगे.
……… | 128 | 64 | 32 | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
1 | 1 | 0 | 1 |
=1101
अर्ताथ 13 का बाइनरी नंबर 1101 हुआ.
ठीक इसी तरह अगर पहले से बाइनरी नंबर दिया हुआ हो तो उससे इस चार्ट में दाएँ से बाये लिख कर हम डिजिटल नंबर में बदल सकते हैं.
उदाहरण –
……… | 128 | 64 | 32 | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
1 | 0 | 0 | 1 |
नीचे के खाने मे जहाँ जहाँ १ है अगर उसके योग को देखा जाये तो डिजिटल नंबर आ जाता हैं. ऊपर से चार्ट मे 8 और 1 के नीचे 1 हैं अतः 8+1 करने पर 9 आयेगा.
1001 डिजिटल नंबर 9 होता है.

About Admin MC3
This is dummy text. It is not meant to be read. Accordingly, it is difficult to figure out when to end it. But then, this is dummy text. It is not meant to be read. Period.
Related Post
डेस्कटॉप टिप्स : विंडोज 7 में तेजी से काम करने के लिएविंडोज एक्सपी के बाद विंडोज 7 के बहुत पॉपुलर होने का एक कारण है कि यह यूजर फ्रेंडली और फास्ट है, इस
कंप्यूटर और मानवीय मस्तिष्क23. कंप्यूटर और मानवीय मस्तिष्ककंप्यूटर और मानवीय मस्तिष्ककल्पनाशीलता अथवा रचनात्मकता कंप्यूटरों की
कम्प्यूटर की विशेषताएँ6. कम्प्यूटर की विशेषताएँकम्प्यूटर की विशेषताएँप्रत्येक कम्प्यूटर की कुछ सामान्य विशेषताएँ होती है
कम्प्यूटर वायरस16. कम्प्यूटर वायरसकम्प्यूटर वायरसVIRUS – Vital Information Resources Under Sei
ConversionConversion EmoticonEmoticon